Home उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त होमगार्ड का आयोजित किया गया सम्मान समारोह

सेवा निवृत्त होमगार्ड का आयोजित किया गया सम्मान समारोह

PRATAPGARH NEWS: रविवार को थाना मानिकपुर पर थाना प्रभारी मानिकपुर श्री दीप नारायण एवं थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होमगार्डों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सेवानिवृत्त होमगार्ड
1. जगदीश प्रसाद पुत्र स्व0 दशाराम मौर्य, निवासी बरियावा, थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़, कंपनी नं0 480 कालाकांकर,
2. शंकर लाल पटेल पुत्र स्व0 विश्वनाथ, निवासी शेख हिसामपुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़, कंपनी नं0 490 कालाकांकर,
कार्यक्रम में दोनों होमगार्डों को थाना प्रभारी मानिकपुर एवं पुलिस बल द्वारा वस्त्र व छाता सप्रेम भेंट करते हुए, फूल-माला पहनाकर एवं मिष्ठान वितरण कर भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होमगार्डों ने अपने कार्यकाल में थाना नवाबगंज, थाना मानिकपुर सहित जनपद के विभिन्न थानों में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं लगनशीलता के साथ उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान कीं। प्रतापगढ़ पुलिस परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है।