प्रेस क्लब ने शोक करके श्रद्धांजलि दी
PRATAPGARH NEWS: प्रेस क्लब प्रतापगढ़ ने मदरसा शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम देने वाले हजरत मौलाना शफी साहब दमन बरकाती जी के निधन पर शोक सभा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कर गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में दुःख व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जगत बहादुर सिंह एडवोकेट ने कहा कि मौलाना शफी साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष मय रहा वै जीवन के अंतिम पड़ाव में भी मदरसा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए मिलो मिल साइकिल से यात्रा कर बड़े पैमाने सुधार करवाये! इस मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हरीलाल विश्वकर्मा वरिष्ठपत्रकार ने कहा मौलाना शफी साहब के ही संघर्षों से मदरसे को भारत में प्रासिद्धि मिली इनके निधन से मदरसा शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णीय छति हुई हैं। इस शोक सभा में प्रबंध कारिणी महासचिव मोहम्मद शरीफ खां ने बताया की शिक्षा के लिये मौलाना साहब ने हरिहर पुर में सुधार किए जिससे उनको देश भर में ख्याति मिली तथा मौलाना साहब सरल स्वभाव के समाजिक व्यक्ति भी थे उनको उनके गांव के कब्रिस्तान ताला पट्टी प्रतापगढ़ में दफनाया गया इस मौके पूर्व अध्यक्ष दीपेंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ पत्रकार गणेश शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार इश्तियाक अहमद,प्रेस क्लब अध्यक्ष पंकज दुबे, उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह, महासचिव जयसिंह बहादुर सिंह, सचिव अमित दुबे, संगठन मंत्री नज्में हसन,कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह, प्रेस प्रवक्ता आसिफ सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह,वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ला, मोहम्मद इरशाद उत्कर्ष सिंह, नवीन श्रीवास्तव व उपस्थित अन्य पत्रकार मित्रों गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।







