Home उत्तर प्रदेश नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने...

नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

AURAIYA NEWS: जनपद के कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अटसू पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जगतपुर में ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, ग्राम अजुआपुर निवासी सत्यनारायण पुत्र संत सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम जगतपुर में मेन रोड पर संदीप ज्वेलर्स के नाम से दुकान है, दिनांक 27 अगस्त 2025 को औरैया नारायणपुर चुंगी निवासी अनीता देवी पत्नी राजेश एक अज्ञात महिला के साथ दुकान पर आई और बीमारी का हवाला देते हुए ₹24000 में नकली जेवर गिरवी रखकर चली गई, इसके बाद पुनः 29 अगस्त को अनीता देवी एक महिला अभिलाषा पत्नी संतोष कुमार निवासी नारायणपुर चुंगी औरैया को लेकर दुकान पर नकली जेवर लेकर आई, जिसके बदले में एक चैन और कुछ रुपए की डिमांड की दुकानदार को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई, तथा साथ लेकर आई जेवरों की जांच की गई तो नकली पाए गए, पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।