Home इटावा तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधायक शिवपाल यादव ने किया शुभारंभ

तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधायक शिवपाल यादव ने किया शुभारंभ

खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट, 800 मीटर दौड़ में अनुज व स्वार्थी  ने बाजी मारी

ETAWA NEWS: तहसील स्तरीय दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मेजबान हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन, झंडारोहण,मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए मशाल प्रज्वलित कर तहसील एथलीट प्रतियोगिता की घोषणा के साथ शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।संसाधनों के अभाव के बावजूद यहां के बच्चे खेलकूद और शिक्षा दोनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।उन्होंने हिंदू विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्रों ने शिक्षा के साथ-साथ पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी नाम रोशन किया है।उन्होंने वर्तमान सरकार पर शिक्षा और रोजगार में हो रही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।इस दौरान श्री यादव ने विद्यालय में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का भी उद्घाटन किया।प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में अनुज कुमार चौधरी,सुघर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि विशाल,हिंदू विद्यालय द्वितीय और साजिद खान,राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज तृतीय रहे। वहीं, जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में सूरज हिंदू विद्यालय ने पहला, अंशुल चौधरी सुघर सिंह ने दूसरा और अमित कुमार राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मी सीनियर बालिका वर्ग में स्वार्थी चौ सुघर सिंह ने बाजी मारी जबकि शालिनी धनुआ और अक्षरा धनुआ द्वितीय तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र गुप्ता ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो डॉ जितेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, प्रबंधक राहुल गुप्ता, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव,विनोद यादव,ठा.अजेंद्र सिंह गौर,एड.भुजवीर सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सुभाष गुप्ता,राजीव गुप्ता बबलू, राजीव माथुर,सुभाष गुप्ता,प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह,विनोद यादव,करतार सिंह,नीता कटारिया,प्रज्ञा सिंह,सचिन यादव केके कनौजिया,नरेंद्र पाल,व्यायाम शिक्षक कौशलेंद्र यादव डॉ अनिल पोरवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।संचालन शिक्षक राधाकृष्ण ने किया।