JHANSI NEWS: अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा नई दिल्ली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। उपरांत देश विदेश में कार्यरत विशिष्ठ पदाधिकारियों को किया विभिन्न सम्मानों में कर्म योद्धा सम्मान, कलचुरी रत्न, कलचुरी गौरव, भामाशाह श्री, कलवार कलाल कलार श्री सम्मान सहित विशेष सम्मान से लगभग 118 पदाधिकारी गणों में सिमराहा झाँसी से गिरजा शंकर राय संगठन के राष्ट्रीय सचिव को भामाशाह श्री सम्मान से किया सम्मानित। कार्यक्रम मनीष राय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भावना सुहालका राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मालती राय महापौर भोपाल, जय नारायण चौकसे भोपाल, रामचंद्र शाह नेपाल, रवि जायसवाल डोली मालवीय भोपाल, अटल कुमार गुप्ता, शिवचरण हांडा, रामकुमार वालिया, मदन लाल जायसवाल, ने अपने विचार व्यक्त किये
मुख्य अतिथि के रूप में रवीन्द्र जायसवाल राज्य मंत्री स्टाम्प न्यायालय शुल्क उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज के लिए नई दिल्ली में धर्मशाला निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और समूचे समाज से आह्वान किया कि बेटियों को पढ़ाकर उनके सपनों को साकार करने में योगदान दें। इस दौरान समाज के उत्कृष्ट योगदानकताओं और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। किशोर भगत राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि उक्त समारोह में देश के 22 राज्यों के अलावा नेपाल से भी अनेक विशिष्ट समाजसेवी और राष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रांतो से लगभग 800 स्वजातीय बंधुओ ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।







