सभी लेखपाल लौटे अपने कार्य पर
FATEHPUR NEWS: तहसील खागा में महिला लेखपाल अर्चना सिंह के साथ छेड़छाड़ मामले में धरने पर बैठे लेखपाल संगठन के लोगों ने धरना वापस लेने का ऐलान कर दिया है। धरने पर बैठे लेखपालों से बात करने पर पता चला कि 70 वर्षीय आरोपी नईम ने सभी लेखपालों के सामने माफी मांगी है, तत्पश्चात लेखपालों ने अपने धरने को समाप्त किया है। खागा उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति बनवाई, जिससे दोनों पक्ष बीच का रास्ता निकालने पर राजी हुए। वहीं जब एसडीएम खागा से बंद कमरे में समझौते की बात पूछी गई तो उन्होंने प्राइवेसी का हवाला देते हुए आगे कुछ कहने से मना कर दिया। पीड़ित महिला लेखपाल से बात करने पर पता चला कि वह इस माफी से संतुष्ट हैं, पीड़ित महिला लेखपाल ने कहा कि आगे से ऐसा किसी भी महिला कर्मचारी हो या पुरुष कर्मचारी किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं रामचंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट निवर्तमान अध्यक्ष मॉडल बार एसोसिएशन खागा से बात की तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों का सौहार्द ना बिगड़े एवं कहा कि हमने दोनों पक्ष को समझाकर एवं आरोपी से माफी मंगवा कर धरने को समाप्त करवा दिया गया है एवं उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी कोई भी घटना नहीं घटेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आपसी सहमत बनी रहना जरूरी है जिसके लिए हम हमेशा प्रयासरत रहेंगे।







