Home उत्तर प्रदेश कुंडा और बाबागंज को योजनाओं  में हाशिए पर रखा गया: कांग्रेस नेता

कुंडा और बाबागंज को योजनाओं  में हाशिए पर रखा गया: कांग्रेस नेता

PRATAPGARH NEWS: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस नेता ने कड़ा बयान जारी किया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बाबागंज और कुंडा क्षेत्र को उचित स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में प्रतापगढ़ के विकास कार्यों का ज़िक्र किया, लेकिन बाबागंज और कुंडा को हाशिए पर रखा गया। क्या केवल इसलिए कि यहां भाजपा का विधायक नहीं है, इन क्षेत्रों को योजनाओं में बराबरी का हिस्सा नहीं मिल रहा?” त्रिपाठी ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में आंवला और फल पट्टी का जिक्र किया, जबकि यह योजनाएँ पहले से चली आ रही हैं। “कुंडा की फल पट्टी, कालाकांकर की फल पट्टी और आंवले पट्टी सहित कई ब्लॉकों को फल पट्टी का दर्जा देना हो का पट्टीकरण लंबे समय से क्षेत्र की पहचान हैं। भाजपा सरकार ने इसमें कोई नई पहल नहीं की।”
उन्होंने यह भी कहा कि आठ वर्षों की सरकार में प्रतापगढ़ में एक भी नई नहर नहीं बनाई गई। “यदि बनी है तो मुख्यमंत्री बताएं। पानी पहुंचाना ही विकास नहीं है, नई नहरें कहां बनीं?” पर्यटन के केंद्र कुंडा मानिकपुर का कोई जिक्र नहीं त्रिपाठी ने कहा मुख्यमंत्री जी मां बेला देवी का जिक्र करते चंडिका देवी का जिक्र करते है लेकिन रामपुर स्थित घुइसरनाथ धाम और कुंडा विधानसभा के मनगढ़ धाम , हौदेश्वरनाथ धाम,मानिकपुर के ज्वालादेवी धाम की बात नहीं करते जबकि यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पर्यटक आते है आखिर इन स्थानों से इतनी नफरत क्यों। बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि “आज भी प्रतापगढ़ का युवा दिल्ली और मुंबई में बड़ी संख्यामें मजदूरी कर रहा है लेकिन उनके रोजगार के लिए कोई बात नहीं की गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि पंचायत चुनाव के समय भाजपा नेताओं का भाषणबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहना यह दर्शाता है कि उनकी प्राथमिकता वास्तविक विकास नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या विकास केवल उन्हीं क्षेत्रों तक सीमित रहेगा, जहां भाजपा के विधायक हैं? बाबागंज और कुंडा को योजनाओं में बराबरी का हक़ कब मिलेगा?”