मॉडल यूपीएस कटरा गुलाब सिंह बच्चों की बैडमिंटन टीम बनी विजेता
PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को आयोजित मंडलीय विद्यालयीय बैडमिंटन क्रीडा प्रतियोगिता अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कंपलेक्स प्रयागराज में संपन्न हुई। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आर्यन विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने बेसिक और माध्यमिक से आए हुए बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। सभी बच्चों से परिचय प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए यूपीएस कटरा गुलाब सिंह बच्चों की बैडमिंटन टीम प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर 14 बालक वर्ग का पहला मैच प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच हुआ। जिसमें प्रतापगढ़ ने एकल और डबल्स दोनों में प्रयागराज को पराजित किया। फाइनल में प्रतापगढ़ ने कौशांबी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।और उपविजेता कौशांबी रहा। इसी प्रकार अंडर 14 बालिका वर्ग में भी प्रतापगढ़ बेसिक के बच्चे सिंगल, डबल्स दोनों में प्रयागराज को हराकर विजई रहे ।फाइनल में प्रतापगढ़ विजेता और कौशांबी उपविजेता रहा। विजेता बच्चों में सूरज, नदीम, मनीष, फरदीन, हमजा, नंदिनी मौर्य, समरीन, सिमरन, फरहानाज रहे। अंडर-19 में जैनब अमर जनता इंटर कॉलेज तथा श्रद्धा साहू कृपालु गर्ल्स इंटर कॉलेज विजयी रहीं। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सितंबर माह में बरेली में होगा। ओमकार राणा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़, भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़, प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता,सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज, मंडलीय सचिव राजकुमार, जिला सचिव संतोष कुमार सिंह, बेसिक के रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, मंजू सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका, सुशील सिंह जिला स्काउट मास्टर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मान्धाता ने सभी बच्चों एवं सभी टीम प्रभारी मोहम्मद फरहीम, राम शिरोमणि, संजीव, कौशांबी के तीन प्रभारी विनोद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।







