PRATAPGARH NEWS: 2 जुलाई 2025 को वादिनी निवासिनी थाना मानिकपुर क्षेत्रातंर्गत की प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 137(2), 65 (1) बी.एन.एस. व 3/4 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना मानिकपुर प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण के नेतृत्व में उ0नि0 रामनारायण सिंह मय हमराह का संदीप पटेल व का0 रामलखन यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त अरूण कुमार निषाद पुत्र मक्खनलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम गोतनी थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र मानिकपुर के पाटीहार मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. अरूण कुमार निषाद पुत्र मक्खनलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम गोतनी थाना मानिकपुर प्रतापगढ़
2. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम व0उ0नि0 रामनारायण सिंह मय हमराह का संदीप पटेल व का0 रामलखन यादव थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।







