लापरवाही पर एक को किया पुलिस के हवाले
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सचान जिला अस्पताल फतेहपुर में पहुंचकर बिंदकी तहसील के हरदौली में कच्चा मकान ढहने से घायलों का कुशलक्षेम जाना और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा की दैवीय आपदा के अंतर्गत हमारी सरकार परिवार को सभी अनुमन्य सुविधाएं दिलाएगी।
उन्होंने कहा कि हम कानपुर हैलेट में रेफर परिवार के सदस्य को देखने यहां से जायेंगे, मुख्यमंत्री जी से मिलकर परिवार को जो भी अन्य सुविधाएं मिल सकती है उसको दिलाएंगे। इसके पश्चात मंत्री राकेश सचान एवं पूर्व विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल धाता के अज़रौली से आए आपसी विवाद में घायल व्यक्ति को देखने पहुंचे वहां एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जो स्वयं को सीएमएस का पिए बता रहा था द्वारा बताया गया कि अमुक व्यक्ति का एक्सरे हो गया है जबकि अमुक व्यक्ति द्वारा बताया गया की अभी एक्सरे नहीं हुआ है। इसपर मंत्री श्री सचान ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय को निर्देश दिए कि इसको तत्काल कोतवाली ले जाकर मुकदमा दर्ज करें और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इसकी जांच कराकर कठोर कार्यवाही करें इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है।







