PRATAPGARH NEWS: मंडलायुक्त प्रयागराज द्वारा सड़वा चंडिका ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोड़रा मादूपुर में वर्ष 2016 से 2020 तक ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए गठित जांच टीम के सदस्य लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बीएम सिंह ने अपर जिलाधिकारी को लिखा पत्र।उन्होंने एडीएम को लिखे पत्र में कहा है कि आयुक्त प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में गठित टीम के साथ अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 21.08.2025 को ग्राम सभा-डढेला कोडरा मादूपुर, बहुचरा विकास खण्ड-सण्वाचन्द्रिका की जांच हेतु उपस्थित हुए, परन्तु जांच के दौरान पूर्व प्रधान किरन सिंह के प्रधानपति विकास कुमार सिंह के द्वारा जांच न कराने का दबाव बनाया।जिस कारण शिकायतकर्ता से प्रधानपति विकास कुमार सिंह विवाद करने लगे विवाद बढ जाने के कारण जांच की कार्यवाही नहीं की जा सकी। पूर्व प्रधानपति विकास कुमार सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है एवं इसके खिलाफ लीलापुर थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है, एवं यह भी संज्ञान में लाना है, कि ग्राम सभा कोडरा मादूपुर के वर्ष 2016 से 2020 तक के कार्यों के अभिलेख अभी तक जांच समिति को उपलब्ध नहीं हुए है। अतः आपसे अनुरोध है, जांच संबंधित अभिलेख एवं पुलिस बल की व्यवस्था उपलब्ध कराने का कष्ट करें, जिससे जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके एव जांच संबंधी कार्यवाही अतिशीघ्र की जा सके।







