PRATAPGARH NEWS: 39 लोकसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ने विधानसभा विश्वनाथगंज के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर आमजन से भेंट की तथा क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अपने दौरे के क्रम में सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ग्राम तरौल पहुंचे, जहां पूर्व प्रधान श्री मुन्नालाल सरोज जी से भेंट कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके उपरांत ग्राम बीरमपुर में श्री अनिल पटेल जी से मुलाकात की और क्षेत्रीय समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। सांसद ने ग्राम सुमेरपुर पहुंचकर प्रधान श्री उमाशंकर यादव जी से भेंट की तथा ग्राम विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम नौवावर में सपा कार्यकर्ता आशीष यादव जी से मुलाकात के दौरान विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर वार्तालाप किया गया।
इसी क्रम में सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ग्राम पितईपुर भी पहुंचे, जहां श्री पप्पू नेता जी से संवाद स्थापित कर सामाजिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। वहीं, ग्राम हंदौर मे किल्लू सिंह प्रधान से भेंट करने के दौरान आमजन की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा हुई। सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ने कहा कि प्रतापगढ़ क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की आवाज़ को संसद और सरकार तक मजबूती से पहुंचाना तथा समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ठोस कदम उठाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। आज के कार्यक्रम में कमलेश प्रधान अब्दुल हई, अहमद अली, डॉ रामबहादुर पटेल, आजम अली कुरैशी एवं जितेंद्र सिंह निजी सचिव सांसद साथ मे रहे।







