PRATAPGARH NEWS: गणेश पूजन उत्सव को लेकर बुधवार को कैथौला बाजार में श्रीराम कथा को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। भगवान श्रीराम के जयघोष व गणेश पूजन के मध्य निकली शोभा यात्रा में व्यापारियों तथा श्रद्धालुओं की उत्साहजनक सहभागिता दिखी। बाजार में जिन मार्गो से शोभा यात्रा निकली वहां सड़क के किनारे मौजूद महिलाओं ने पुष्पवर्षा भी की। शोभा यात्रा में मानसरत्न डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी के संयोजन में गणेश पूजा पाण्डाल में पूजन हुआ। यज्ञाचार्य सदानंद जी महराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य श्रद्धालुओं ने गणेश वंदना भी किया। इस मौके पर प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, महेन्द्र सिंह, बासुदेव जायसवाल, शिवकुमार अग्रहरि, गोविन्द श्रीवास्तव, अभय सिंह, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, शिवराम अग्रहरि, बाबूलाल जायसवाल अतुल सिंह आदि रहे।







