Home उत्तर प्रदेश गणेश चतुर्थी व ईद-मिलादुन्नबी को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी...

गणेश चतुर्थी व ईद-मिलादुन्नबी को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी कि  बैठक सम्पन्न

पराम्परागत रूप से ही मनाये गणेश चतुर्थी व ईद-ए-मिलाद/बारा रबीउल अव्वल-जिलाधिकारी

BHADOHI NEWS: 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक गणेश विनायक चर्तुथी एवं 5 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद/बारावफात को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। गणेश चतुर्थी/बरावफात का पर्व शांति, सौहार्द और परंपरा के अनुरूप सम्पन्न कराया जाए। बैठक में परम्परागत रूप से गणेश चतुर्थी व बारावफात को शान्तिपूर्वक मनाने पर बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उपलब्ध रिकार्ड के आधार पर जनपद के ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में पराम्परागत रूप से मन्दिरों व 100 से अधिक पंडालों में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की जायेगी तथा उक्त मूर्तियों को विसर्जन जुलूस/शोभा यात्रा के रूप में निर्धारित निकट नहर/सरोवर/नदी में ले जाकर विसर्जित किया जायेगा। गणेश चतुर्थी के पंडाल में प्रतिमाएं 5 सितम्बर तक रहेंगे तथा 6 सितम्बर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। किसी भी पंडाल की स्थापना विद्युत तारों के नीचे नहीं की जाएगी और न ही ऐसी व्यवस्था होगी जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो। सभी गणेश पूजा कमेटी/आयोजकों को प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। सभी आयोजक अपने पंडालों पर 24×7 वालेन्टियर्स की तैनाती करें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित विसर्जन स्थलों पर विशेषकर सिंहपुर नहर पुलिया पर गोताखोर तैनात रहेंगे। पंडालों, जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है। अग्निशमन विभाग यह सुनिश्चित करेंगा कि सभी गणेश पूजा पंडाल में अग्नि सेफ्टी के उपकरण मौजूद है। बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। गणेश पूजा पंडालों में भंडारा में परोसे जाने वाले प्रसाद व खाद्य सामग्री जैसे पूरी-सब्जी, हलवा, चना आदि की जांच फूड सेफ्टी विभाग से कराई जाएगी। नगर पंचायतों व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि पंडालों के आसपास नियमित साफ-सफाई कराई जाए। बरसात को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीजे पूर्णतया प्रतिबन्धित है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अपील किया है कि सभी लोग दोनों पर्वो को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए प्रशासन ने बड़े पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जिन पंडालों में अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है, वहाँ प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएं ताकि अव्यवस्था की स्थिति न बने और आपातकालीन स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी हो सके। इसके साथ ही आयोजकों को अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था रखने और पंडाल के अंदर व आसपास पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के इन नियमों का पालन करना सभी आयोजकों के लिए अनिवार्य होगा। पंडाल निर्माण में थर्माकोल, प्लास्टिक या पन्नी, ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग नही होगा। घरों में स्थापित होने वाले गणेश प्रतिमाओं के लिए प्रशासन की अनुमति की आवश्यकता नही है। यदि वे विसर्जन हेतु बड़े समूह/जुलूस/शोभा यात्रा के रूप में निकालना चाहते है तब उन्हें जुलूस यात्रा की अनुमति लेनी होगी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, खाद्यय सुरक्षा विभाग, फायर सेफ्टी विभाग, डीपीआरओ, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि गणेश महोत्सव व बारावफात पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने विभागीय कार्यो व दायित्वों को पूर्ण मनोयोग से सम्पादित करें। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी भान सिंह, अरूण गिरि, बरखा सिंह, समस्त पुलिस उपाधीक्षक चमन सिंह चावड़ा, प्रभात राय, अशोक मिश्रा, नगर पालिका गोपीगंज अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, भदोही पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित विभिन्न धर्मगुरू, सम्भ्रान्त नागरिक, जनप्रतिनिधि, गणेश पूर्जा व बारावफात कमेटी आयोजक/पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।