Home उत्तर प्रदेश चोरी लूट के माल, बाइक,अवैध तमंचा सहित दो अभियुक्त को भेजा गया...

चोरी लूट के माल, बाइक,अवैध तमंचा सहित दो अभियुक्त को भेजा गया जेल

JALAUN NEWS: पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार ने पुलिस लाइन उरई में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया है कि कोतवाली उरई के नवागंतुक कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने एसओजी/सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीम के सहयोग से चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण सुनील पुत्र बनवारी लाल कुशवाहा निवासी ग्राम पाली थाना कदौरा हाल म.न.-190 गली नं.-6 कोटला बिहार फेज न. -2 थाना नरेला, नांगलोई पश्चिमी दिल्ली व अल्तमस उर्फ अल्लू पुत्र अल्ताफ खान निवासी मुहल्ला लहरिया पुरवा उरई हाल को 03 अदद चोरी की मोटर साइकिल व 08 अदद एंड्रॉयड फोन एवं 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।