Home इटावा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सोने चाँदी के जेवर व नकदी हुए बरामद

हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सोने चाँदी के जेवर व नकदी हुए बरामद

ETAWA NEWS: चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त (हिस्ट्रीशीटर 22- B) को गिरफ्तारी किया गया ।कब्जे से 01 हार सोने का, 02 अंगुठी सोने की, 01 चेन सोने की, 01 नाक की पिन सोने की, 01 कमरबंद  चाँदी का, दो जोडी पायल चांदी की, दो जोडी बिछुआ चांदी के तथा  कुल 22,700/- रुपये नकद बरामद किये गये जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर सोनिया ढाबा के पास  संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई करीब दो ढाई माह पूर्व लखना में जो चोरी हुई थी, उससे सम्बन्धित चोर पुर्वी तिराहे पर कही जाने की फिराक मे खडा है जिसके पास चोरी का सामान भी है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर 01 व्यक्ति को पूर्वी तिराहे के पास से पकड लिया गया ।पकड़े गये पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो अभियुक्त मोहित उर्फ राजा पुत्र विष्णु के कब्जे से सोने – चांदी  के आभूषण एवं नकदी बरामद हुई ।पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने चोरी की 2 घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया करीब दो ढाई माह पूर्व मैने अपने साथियों के साथ मिलकर लखना कस्बा मे बेरीखेडा तिराहे के पास एक बंद पडे मकान से रात के समय जेवरात व रुपये चोरी किये थे तथा आपस मे बाँट लिया था । जिसमे से कुछ जेवरात मैने राह चलते व्यक्ति को बेच दिये थे जिनमे से 12,200/- रुपये बचे है शेष खर्च हो गये । (उक्त घटना के संबंध मे थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 161/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है ।)
20 अगस्त की रात्रि को ग्राम पंचायत इन्द्रापुर के आफिस मे से बैट्रिया, इन्वर्टर, साउन्ड स्पीकर तथा एलईडी टीवी चोरी मे मुझे 10,500 रुपये मिले थे । (उक्त घटना के संबंध मे थाना बकेवर पर मु0अं0सं0 252/25 धारा 61(2),305(ए)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है गिरफ्तार अभियुक्त मोहित उर्फ राजा पुत्र विष्णु एक शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, जुआं आदि के कुल 17 अभियोग पंजीकृत है ।