Home आस्था आचार्य के निधन से बाघराय क्षेत्र मे शोक की लहर

आचार्य के निधन से बाघराय क्षेत्र मे शोक की लहर

PRATAPGARH NEWS: बाघराय क्षेत्र के महराजपुर पंडित का पुरवा गांव निवासी आचार्य व प्रकांड विद्वान प्रभाशंकर मिश्र शास्त्री जी (58वर्ष) को आज दोपहर मे दिल का दौरा पड गया। परिजन इलाज हेतु प्रयागराज ले जा रहे थे पहुंचते पहुंचते आचार्य प्रभाशंकर मिश्र की मौत हो गयी। आचार्य ने वाराणसी व श्रृगवेरपुर मे शिक्षा ग्रहण की थी। उन्हे शास्त्रो का अच्छा ज्ञान था।देवीशंकर मिश्र संरक्षक व्यापार मंडल  बाघराय ने कहा कि आचार्य के निधन से समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है वे हमेशा सनातन धर्म के जनजागरण अभियान मे सक्रिय रहा करते थे। भागवताचार्य त्रिपुरारीनाथ शुक्ल, आचार्य बासुदेव प्रपन्नाचार्य, महराज प्रयाग, आचार्य रामप्रसाद दास शास्त्री श्रृगवेरपुर, देवव्रत महराज।, आचार्य राजेश शुक्ल।, अतुल महराज,  राधेश जी महराज, अयोद्धाधाम व अध्यक्ष बांकेलाल चौरसिया व महामंत्री अनिल पान्डेय ने गहरा दुख जताया है।