MIRZAPUR NEWS: जमालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। चंद्रप्रभा नदी उफान पर थी। पुलिया पार करते समय तेज रफ्तार बांध के पानी ने ऑटो चालक को बहा ले गया। इस दौरान ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों को प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से बचाया गया।
सूत्रों के मुताबिक,अहरौरा बंधा में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण छोड़ा गया पानी चंद्रप्रभा पुलिया पर आ पहुंचा। ऑटो चालक पुलिया को पार करने की कोशिश कर रहा था।लेकिन पानी की तेज रफ्तार के कारण ऑटो नदी में बहने लगा।
ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से 5 लोगों को सकुशल बचा लिया गया। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। हालांकि, महिला की मौत हो गई, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अहरौरा जलाशय का बढ़ता पानी और खोले गए 22 फाटक का पानी अब घातक साबित हो रहा है। प्रशासन ने इस घटना के बाद और अधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।







