SAHARANPUR NEWS: चिलकाना कस्बे मे पंचायती बसेरा का आयोजन धूमधाम से किया गया जहाँ जाहरवीर की छड़ियों सहित ढ़ोल नगाड़ो के साथ नगरवाशियों ने शोभायात्रा का आयोजन किया।शनिवार कस्बा चिलकाना नगर मे पंचायती बसेरे का आयोजन किया गया जहाँ आयोजन से पूर्व जहारवीर बाबा की समस्त छड़िया नगर के विभिन्न मार्गो से शोभायात्रा के रूप मे परिक्रमा कर रोहिला धर्मशाला आकर सम्पन्न हुई। बसेरे के संयोजक प्रदीप रोहिला, संदीप सिंघल, रमेश कश्यप आदि ने बताया की कस्बे की सभी छड़ियों की नगर मे परिक्रमा करा कर उसके बाद छड़ियों का सामूहिक पूजन कर प्रसाद वितरण किया जाता है। इस अवसर पर नगर के प्रमुख समाजसेवी लाला कुसुम चंद सुन्दरलाल भगत, सचिन रोहिला मोहित आदि उपस्थित रहे।







