FATEHPUR NEWS: जिल मुख्यालय के नहर कालोनी में शनिवार को बड़ी संख्या में किसानों ने बैठक कर नहर कालोनी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
बताते चलें कि उत्तराखंड में किसानों पर लाठी चार्ज पर भाकियू टिकैत गुट ने नाराजगी जाहिर कर 30 अगस्त को बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी और समितियों में खाद न मिलने तथा खाद की हो रही कालाबाजारी रोकने की डीएम से मांग किया वहीं किसान नेता भकियू टिकैत गुट प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में किसानों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया है जिसके लिए राकेश टिकैत के आवाहन के बाद बड़े स्तर में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एडवोकेट ने कहा कि जनपद में हो रही खाद की किल्लत और कलाबाजरी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से किसानों को इस समय महंगी खाद मिल रही है। समितियों से खाद गायब है और दूसरी तरफ़ विद्युत अघोषित कटौती को लेकर है भी चेतावनी दिया कहा कि बिजली, नहर में पानी और खाद जो मूलभूत किसानों की आवश्यकता है वहीं धरातल से गायब है। इसके लिए किसानों के द्वारा मांग की गई है कि किसानों को 20 घंटे लाइट दी जाए। अगर किसानों की सभी समस्याएं हल नहीं होती हैं तो 30 अगस्त को एक बड़ा आर – पार का आंदोलन किया जायेगा।







