Home आस्था ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को मिर्जापुर में दो दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। जो 23 एवं 24 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने सभी अतिथियों का बैज, तिलक व चुनरी से स्वागत कर किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मड़िहान विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल, मझवां विधायिका सूचीस्मिता मौर्या, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, डीआईजी, वरिष्ठ आईपीएस विकास कुमार वैद्य, दुद्धी ब्लड बैंक प्रभारी वरुणा निधि, डॉ. एच. पी. सिंह एवं उत्तर प्रदेश वैश्यसम्मेलन के प्रदेश मंत्री  रवि शंकर साहू अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सैकड़ों नगरवासी, भाई-बहन एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं जैसे – विंध्य फाउंडेशन, रॉबिन हुड आर्मी, श्री साईं परिवार सेवा संगठन, लिनस क्लब आर्या आदि ने बढ़-चढ़कर इस सेवा में सहयोग किया। विशेष रूप से महिलाओं का उमंग व उत्साह सराहनीय रहा। अनेक लोगों ने पहली बार रक्तदान किया और आगे भी निरंतर रक्तदान करने का संकल्प लिया। यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति को समर्पित है। इसी कड़ी में पूरे भारतवर्ष एवं नेपाल में दिनांक 22 से 25 अगस्त 2025 तक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य एक लाख से अधिक यूनिट रक्तदान कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है।
मिर्जापुर में शनिवार तक 90 यूनिट रक्तदान सफलता पूर्वक हुआ जिसमें बीएचयू परिसर में 45 यूनिट तथा ब्रह्मा कुमारीज के प्रभु उपहार भवन में 45 यूनिट रक्तदान किया गया,प्रभु उपहार भवन में अभी भी कैंप चल रहा है और कल भी चलेगा। शिविर में सभी रक्तदाताओं को ब्रह्माकुमारीज द्वारा प्रमाण पत्र एवं मंडलीय जिला चिकित्सालय मिर्जापुर द्वारा डोनर कार्ड प्रदान किया जा रहा है। साथ ही सभी के लिए जूस एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है। और सभी ने आदरणीय दादी प्रकाशमणि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी  सभी ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शुभम गुप्ता, अभिषेक साहू, कृष्णानंद कसेरा, विभूति नारायण, राम कुमार वर्मा, विभा वैद्य जी सहित सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र मिर्जापुर की प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि कल भी यह पावन शिविर आयोजित रहेगा, अतः अधिक से अधिक संख्या में आकर “रक्तदान – महादान” के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और मानवता की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करें।