Home उत्तर प्रदेश खस्ताहाल सड़क दे रही है दुर्घटना को दाव, ग्रामीणों को आवागमन में...

खस्ताहाल सड़क दे रही है दुर्घटना को दाव, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही है मुश्किल

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ शहर के रामलीला मैदान से होकर अचलपुर जिरिया मऊ कादीपुर पटखौली को जाने वाले रास्ते पर और आसपास के गरीब बस्तियों को मुख्य शहर से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता बदहाल स्थिति में है। आए दिन इस सड़क पर फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे बाइक सवारों को गंभीर चोटें आ रही हैं। सड़क की जर्जर हालत से क्षेत्र की लगभग 10,000 की आबादी को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों की माने तो बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और काम पर जाने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।
“सड़क में इतने गड्ढे हैं कि हर रोज कोई न कोई गिरता है।
यह सड़क वर्षों से मरम्मत की राह देख रही है।