Home उत्तर प्रदेश सीएचसी पचपेड़वा में 11 कर्मचारी गैरहाजिर, रोका गया वेतन

सीएचसी पचपेड़वा में 11 कर्मचारी गैरहाजिर, रोका गया वेतन

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) पचपेड़वा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, दवा वितरण, प्रसूति कक्ष और आपातकालीन सेवाओं की जांच की। निरीक्षण में 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें एक चपरासी, एक कूक, एक बीएचडब्ल्यू, एक लैब टेक्नीशियन, एक वरिष्ठ सहायक, चार स्टाफ नर्स और एक ओटीएस शामिल हैं। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।स्वास्थ्य केंद्र में उस दिन 215 मरीजों का उपचार हुआ। 56 मरीजों की पैथोलॉजी जांच और 16 मरीजों का एक्स-रे किया गया। 16 मरीज भर्ती थे और सात बच्चों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ ने स्टाफ को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के निर्देश दिए। दवा स्टॉक रजिस्टर, टीकाकरण कक्ष और लैब की जांच में साफ-सफाई में कमी पाई गई।निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डॉ. गयासुद्दीन और सीएचसी पचपेड़वा का स्टाफ मौजूद था।