JALAUN NEWS: सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आज छठवें दिन जन्मोत्सव छठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला भक्त गणों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्म पर बधाई गीत सुना कर भक्त गणों को भावाविभोर कर दिया। सैकड़ों भक्त गणों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की छठी का भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया गया।







