Home उत्तर प्रदेश कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को...

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

JALAUN NEWS: प्रो. रविकांत चंदन के ऊपर बागेश्वर धाम के थाना बेमीठा छतरपुर म. प्र. में फर्जी मुकदमा दर्ज को वापस लिये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में उ. प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव शिवकुमार शाक्यवार भी मौजूद रहे। दर्जनों कांग्रेसजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि विद्वान प्रोफेसर रविकांत चंदन के खिलाफ साजिशन दर्ज करवाई गयी एफआईआर को निरस्त करायी जाये तथा बागेश्वर धाम से सम्बंधित लोगों द्वारा 13 दलित पिछड़ी जाति की गरीब महिलाओं की मानव तस्करी करने की नाकाम कोशिश की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई है।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह सरसेला, लाखन अनुरागी, जमुनादास अहिरवार, सीताराम वर्मा, फैजानुल हक, राजू प्रजापति ऊमरी, दीपू प्रजापति, दुलीचंद विश्वकर्मा, कमल दोहरे, अशोक दोहरे, शब्बीर हसन, अमित पांडेय, सददाम कादरी, देवेन्द्र बाल्मीकि जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सहित दर्जनों कांग्रेजन मौजूद रहे।