Home उत्तर प्रदेश अवैध खनिज से भरा डम्पर पुलिस ने किया सीज

अवैध खनिज से भरा डम्पर पुलिस ने किया सीज

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस की टीम ने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुये एक अवैध खनन से भरे डंपर को पड़कर कर थाना चिलकाना लाकर सीज किया सीज।चिलकाना थाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी ने बताया कि  चिलकाना पुलिस की टीम ने चिलकाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिये चलाए गए विशेष अभियान के तहत आज शुक्रवार की सुबह चिलकाना क्षेत्र मे चेकिंग के दौरान एक अवैध खनन से भरे डंपर को मौके से पकड़ कर सीज किया। उन्होंने बताया किपुलिस कार्यवाही से डर कर उसका चालक पुलिस टीम क़ो मौके पर आता देख अपने अवैध खनन से भरे डंपर क़ो बीच रास्ते पर छोड़कर फरार हो गये । चिलकाना पुलिस  ने  इसकी सूचना जिला खनन अधिकारी व अन्य उच्च अधिकारी को देते हुए उस अवैध खनन से भरे डंपर को अपनी हिरासत में लेकर थाना चिलकाना लाकर सीज कर दिया है ।