Home उत्तर प्रदेश 7 किलो 175 ग्राम गांजा, 36 ग्राम स्मैक, 16 ग्राम चरस के...

7 किलो 175 ग्राम गांजा, 36 ग्राम स्मैक, 16 ग्राम चरस के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS:  डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमर नाथ गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दीपनारायण मय हमराह कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल घनश्याम प्रसाद, महिला कांस्टेबल किरन बिन्द चालक कांस्टेबल जयनारायण, उप निरीक्षक संतोष यादव मय हमराह कांस्टेबल शिवशंकर प्रसाद , कांस्टेबल चन्दन प्रसाद, कांस्टेबल रामदेव गौतम व उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय मय हमराह कांस्टेबल नरेन्द्र यादव व कांस्टेबल मनीष मौर्या चालक पीआरडी सुरेन्द्र व चीता-34 के कर्म गण कांस्टेबल जगत सिंह व कांस्टेबल भीमराव व चीता-35 के कर्म गण कांस्टेबल संजीव कुमार व कांस्टेबल अनुज कुमार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, दिनांक 22 अगस्त को मुखबिर खास की इस सूचना पर कि एक मारूति सुजुकी अल्टो कार नंबर यपूी 78 बीएफ 6882 से 4 से 05 लोग गांजा तस्कर राजेश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निरीक्षक मुन्दीपुर कस्बा मानिकपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ के पैतृक घर पर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने के लिये आये हुये है यदि जल्दी करें तो पकडे जा सकते है। इस सूचना पर थाना मानिकपुर प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण मय हमराह द्वारा पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर मारुति सुजुकी अल्टो कार संख्या UP 78 BF 6882 में बैठे 05 व्यक्तियों को मदन मिश्रा निवासी मुन्दीपुर के घर के पास से पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य सरगना राजेश मिश्रा मौके से फरार हो गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बोरी में तीन अदद पन्नी व एक सफेद झोले में कुल 7 किलो ग्राम 175 ग्राम नाजायज गांजा, एक अदद कागज की पुडिया में कुल 36 ग्राम नाजायज स्मैक व एक अदद कागज की पुडिया में कुल 16 ग्राम नाजायज चरस व परिवहन में प्रयुक्त बरामद एक अदद अल्टो कार नं. यपूी 78 बीएफ 6882 बरामद किया गया। परिवहन में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामदगी के संबंध में थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 164/25 धारा 8/20/22/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सुनील कुमार यादव पुत्र स्व0 बाबूलाल उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम तुसरौर थाना पुरवा जनपद उन्नाव
2. मो0 दाऊद खान पुत्र मो0 कमरूद्दीन खां उम्र 36 वर्ष निवासी फरिहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ
3. हीरा सिंह पुत्र स्व0 जगदीश सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम वनिगांव थाना पुरवा जनपद उन्नाव
4. सरवर अली पुत्र महमूद खान उम्र 28 वर्ष निवासी मोहल्ला खानजादा नगर पंचायत पुरवा थाना पुरवा जनपद उन्नाव
5. अनुराग तिवारी पुत्र श्री राजकुमार तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी मोहल्ला छवईयन टोला नगर पंचायत पुरवा थाना पुरवा जनपद उन्नाव 
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा, स्मैक व चरस राजेश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निरीक्षक मुन्दीपुर कस्बा मानिकपुर थाना मानिकपुर प्रतापगढ का है। हम लोग यह मादक पदार्थ राजेश मिश्रा से लेकर दूसरी जगह परिवहन कर बिक्री के लिये ले जा रहे थे। हम लोग पहले भी कई बार राजेश मिश्रा के अवैध मादक पदार्थों की एक जगह से दूसरी जगह ले जाकर परिवहन कर बिक्री कर चुके है। उपरोक्त पकडे गये व्यक्ति गांजा तस्कर राजेश मिश्रा से जुडे हुये है व उसके अवैध मादक पदार्थ एक जगह से दूसरी जगह ले जाकर बिक्री करते है। बरामदगी-कुल 07 किलो 175 ग्राम अवैध गांजा, 36 ग्राम स्मैक, 16 ग्राम चरस, परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी अल्टो कार नं. यपूी 78 बीएफ 6882 बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक दीपनारायण मय हमराह कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल घनश्याम प्रसाद, महिला कांस्टेबल किरन बिन्द चालक कांस्टेबल जयनारायण, उप निरीक्षक संतोष यादव मय हमराह कांस्टेबल शिवशंकर प्रसाद , कांस्टेबल चन्दन प्रसाद, कांस्टेबल रामदेव गौतम व उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय मय हमराह कांस्टेबल नरेन्द्र यादव व कांस्टेबल मनीष मौर्या चालक पीआरडी सुरेन्द्र व चीता-34 के कर्मी गण कांस्टेबल जगत सिंह व कांस्टेबल भीमराव व चीता-35 के कर्मी गण कांस्टेबल संजीव कुमार व कांस्टेबल अनुज कुमार थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।