Home उत्तर प्रदेश विशाल दधि मटकी महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त को

विशाल दधि मटकी महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त को

JHANSI NEWS: प्रति वर्ष की भांति श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में दधि मटकी महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त शनिवार को मुक्ताकाशी मंच पर शाम 4 बजे से आयोजित होगा. जिसमें वृंदावन से बांसुरी ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में कई टीमें प्रतिभाग करने के लिए आ रही हैं। इनमें ओरछा से गणेश मण्डल टीम और ओरछाधाम टीम, बड़ागांव गेट बाहर से भूतनाथ टीम ने अपना पंजीकरण भी करा लिया है। दधि मटकी को सजाकर क्रेन द्वारा लटकाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई लगभग 22 फुट रहेगी।  इस वर्ष मटकी तोड़ने वाली जो भी विजेता टीम को कमेटी की ओर से 51,000/- रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा एवं  विधायक रवि शर्मा रहेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से परनतप शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा), देवेन्द्र दुबे (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, बीकेडी), अतुल मिश्रा (विश्व हिन्दू परिषद), नरेन्द्र प्रताप सिंह, अमित खटीक, धीरज गोस्वामी,  सौरभ वाजपेई, अंकित साहू, बंटी गुर्जर, बहादुर राय, आशीष गुप्ता, रवि पाल आदि उपस्थित रहे। आभार परमजीत सिंह ‘मन्नी सरदार’ ने व्यक्त किया।