Home उत्तर प्रदेश समारोहपूर्वक मनाई गयी समाजसेवी पं0 भगवत प्रसाद शुक्ल बाबूजी की पुण्यतिथि, अर्पित...

समारोहपूर्वक मनाई गयी समाजसेवी पं0 भगवत प्रसाद शुक्ल बाबूजी की पुण्यतिथि, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

PRATAPGARH NEWS: धधुआ गाजन स्थित आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के सभागार में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक एवं जानेमाने समाजसेवी पं0 भगवत प्रसाद शुक्ल बाबूजी की सातवीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक विभवभूषण शुक्ल व समारोह के अध्यक्ष रमेशचंद्र मिश्र ने स्व0 भगवत प्रसाद शुक्ल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने स्वर्गीय बाबूजी पं0 भगवत प्रसाद शुक्ल के सामाजिक एवं शैक्षिक जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरणास्पद ठहराया। वहीं विशिष्ट वक्ता डॉ0 हिरेन्द्र प्रताप सिंह व डॉ0 सौरभ मिश्र एवं राजशेखर सिंह ने कहा कि स्व0 पं0 भगवत प्रसाद शुक्ल के सामाजिक मूल्य राष्ट्रीय एवं सामाजिक चेतना तथा निर्माण के लिए सदैव बहुमूल्य हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शुभ्रांशु सिंह ने स्वागत भाषण में शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। वहीं बाबूजी की स्मृति में विद्यालय की छात्रा काजल तिवारी के द्वारा भरतनाटयम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दिखी। संचालन अशोक ओझा ने किया। स्मृति दिवस पर विद्यालय परिसर में वाद विवाद एवं खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। उप प्रधानाचार्य आन्द्रे डिसुल्वा ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर गरिमा मिश्रा, महेन्द्र पाठक, योगेन्द्र शुक्ला आदि रहे।