Home उत्तर प्रदेश सामाजिक सुधार के क्षेत्र में संत नारायण गुरू का योगदान अप्रतिम:चौरसिया

सामाजिक सुधार के क्षेत्र में संत नारायण गुरू का योगदान अप्रतिम:चौरसिया

समाज सुधारक की जयंती समारोह में मेधावी छात्राओं को मिला मेडल, खिले चेहरे
PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज स्थित राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज में बुधवार को प्रख्यात समाज सुधारक संत नारायण गुरू जयंती समारोह पर मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। बाबू जगजीवनराम नेशनल फाउण्डेशन तथा लोकप्रिय जनहित सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संत नारायण गुरू जयन्ती समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। फाउण्डेशन के कार्यक्रम पर्यवेक्षक रामजी चौरसिया ने बतौर मुख्य अतिथि संत नारायण गुरू व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। पंकज परदेसिया के सांस्कृतिक दल के द्वारा सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियांे को देखकर लोग मंत्रमुग्ध दिखे। मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक रामजी चौरसिया ने कहा कि संत नारायण गुरू ने जातिवाद तथा रूढ़वाद को समाप्त करने में दूरदर्शी चिन्तन प्रदान किया। उन्होने कहा कि संत नारायण गुरू के आध्यात्मिक विचार व समाज सुधार के क्षेत्र में दिया गया योगदान राष्ट्रीयता का पोषक है। कार्यक्रम के संयोजक एवं पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी ने संत नारायण गुरू के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। वहीं निरंजन प्रकाश ने सामाजिक सुधार के क्षेत्र में संस्थान के योगदान का भी खाका खींचा। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राकेशचन्द्र त्रिपाठी ने किया। संचालन अधिवक्ता कुलभूषण शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने मेधावी सुहानी गौतम, पूजा सिंह, शशिकांत तिवारी, शिवानी वर्मा, तैयबा अली को भाषण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर हौंसला आफजाई की। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता आलोक शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रधान हरिकेश वर्मा, विजय कुमार तिवारी, मनोज त्यागी, देवी प्रसाद तिवारी, मीना, श्रुति सिंह, शकुंतला मिश्रा, खुशी मिश्रा, दिनेश सिंह आदि रहे।