PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिले के पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए छात्रवृत्ति प्रदान की। उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा निधि से तीन छात्रों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर (मध्य प्रदेश) में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र अभय सिंह (मुख्य आरक्षी दीपक सिंह के पुत्र), मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज की एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा शालिनी (कांस्टेबल रंजीत प्रजापति की पुत्री) और गांधी मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र आकाश यादव (हेड कांस्टेबल मनीष कुमार यादव के पुत्र) को छात्रवृत्ति दी गई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने तीनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें।







