Home उत्तर प्रदेश शाम ढलते ही हाथ ठेलो ढाबो  पर खुलेआम बिक रही शराब, जिम्मेदार...

शाम ढलते ही हाथ ठेलो ढाबो  पर खुलेआम बिक रही शराब, जिम्मेदार मौन

JHANSI NEWS: नगर सहित क्षेत्र में भारी पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। आबकारी विभाग सरकारी दुकान चलाने में ब्यस्त है और शराब माफियाओं द्वारा खुलेआम नगर सहित अंचल में शराब की सप्लाई की जा रही है।
आबकारी विभाग की मौन सहमति है या विभाग में कर्मचारियों की कमी ये तो भगवान जाने लेकिन शराबखोरी का ये धंधा अपने चरम पर है। जिसे रोकने में कोई कारगर कदम उठाने तक की जहमत विभाग द्वारा नहीं की गई है। नगर  के विश्बविद्यालय चौकी क्षेत्र में  अधिकतर ठेले पर संचालित  ढाबों पर शराब माफियाओं द्वारा सप्लाई दी जा रही है और विभाग शासकीय दुकान में गद्दी संभाले हुए दारू बेच रहें हैं।
विश्बविद्यालय चौकी के नाक के नीचे शाम ढलते ही अधिकतर हाथ ठेले ढाबों में शराब की आपूर्ति खुलेआम शुरू हो जाती  हैं। क्योंकि अभी यहां कोई पकड़ने वाला ही नहीं हैं.  शराब माफियाओं से मिलकर कोचिए के रूप में कई नामचीन लोग  रोजी में बिठाकर अवैध शराब बिकवा रहें हैं। तथा खुद मोटी रकम बैठे-बैठे कमा रहें हैं 
शराबियों के दिन रात के झगड़ों से जहां राहगीर परेशान है वही रात्रि में शराबियों के कारण महिलाओं का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। बहरहाल अवैध शराब बिकने का सिलसिला  क्षेत्र में बदस्तूर जारी है तथा विभाग द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही देखने को नहीं मिली है जो उनकी कार्यशैली व पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।