Home उत्तर प्रदेश पीएम सूर्य घर योजना का सभी लोग ले लाभःडीएम

पीएम सूर्य घर योजना का सभी लोग ले लाभःडीएम

पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना के प्रदर्शनी स्टाल का डीएम व एसपी ने किया अवलोकन

BHADOHI NEWS: डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को तहसील औराई परिसर में पंजीकृत फर्म हनुमत सोलर हाउस द्वारा भारत सरकार व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना’’ के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी स्टाल पर 100 से अधिक लोगों ने सोलर विद्युत के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान डीएम ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर पंजीकरण आवेदन कराकर लक्ष्य को पूर्ण किया जाए। उन्होने कहा कि जनपद को 10444 का जो लक्ष्य दिया गया है। उस लक्ष्य को अधिक से अधिक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक कर पूर्ण किया जाए। यह सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत बिजली बिल में अधिक से अधिक बचत हो सकेगी और लोगों को लाभ मिल सकेगा। यह योजना अवश्य उपभोक्ताओं के हित के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इसके फायदे के बारे में भली भांति लोगों समझाया जाए। सभी निकाय व पंचायतों को जो लक्ष्य दिया गया है। उस लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। एक्सईएन विद्युत को जो पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य दिया गया है उसको पूर्ण करें। इस मौके पर प्रभारी परियोजना अधिकारी यूपी नेडा आशुतोष सहाय पाठक, हनुमत सोलर हाउस के प्रोपराइटर विकास सिंह पटेल, एसडीएम बरखा सिंह, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, एक्सईएन विद्युत ज्ञानुपर आदित्य पाण्डेय, डीपीआरओ संजय मिश्रा, डीआईओ डॉ.पंकज कुमार, समस्त बीडीओ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।