नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी एबरार ने दी वार्डवासियों को 5 हॉर्स पावर के सबमर्सिबल की सौगात
BHADOHI NEWS: नगर पंचायत घोसिया के वार्ड संख्या 7 वीर अब्दुल हमीद नगर के लोगों को अब पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी एबरार ने वार्डवासियों को 5 हॉर्स पावर के सबमर्सिबल की सौगात दी है। जिसका सोमवार को उन्होंने विधिवत शिलान्यास किया। वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में वार्ड की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड की जनता द्वारा इस समस्या से नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी एबरार को अवगत कराया। जिस पर चेयरमैन ने वार्ड की जनता को पेयजल की हो रही दिक्कत को देखते हुए 5 हॉर्स पावर के सबमर्सिबल को लगाए जाने की न सिर्फ स्वीकृति प्रदान की बल्कि इसके लिए आज से काम भी शुरू करा दिया। काम शुरू होने के बाद वार्ड की जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान चेयरमैन बेबी एबरार ने बताया कि वार्ड के जनता की सहुलियत के लिए 5 हॉर्स पावर के सबमर्सिबल का अधिष्ठापन का कार्य शुरू कराया गया है। जिसपर कुल 3 लाख 39 हजार रुपए की लागत आएगी। यह कार्य जनता के हित के लिए है। इसके शुरू हो जाने के बाद पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी। लोगों को उनके घर के नल से प्रयाप्त मात्रा में जलापूर्ति कराया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य के शीघ्र ही पूरा कराएं। ताकि लोगों को इस पेयजल परियोजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एबरार अली, मौलवी जावेद एहतेशाम, सभासद मुनीर, लायक अली दिल हसन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







