Home उत्तर प्रदेश राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके का स्थलीय कर करें शिकायतों...

राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके का स्थलीय कर करें शिकायतों का निस्तारणःडीएम

जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस

BHADOHI NEWS: जनपद के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। तहसील औराई में डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, एसडीएम बरखा सिंह, तहसील ज्ञानपुर में एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह, एसडीएम भानसिंह, तहसील भदोही में एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एडीएम अरुण गिरी व अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया। इस दौरान तहसील औराई में डीएम व एसपी द्वारा सुनवाई के दौरान फरियादी विजय चैधरी ने ग्राम पंचायत माधोरामपुर में तालाब संख्या आराजी  नम्बर-90 पर विपक्षों द्वारा अवैध कब्जा करना, छागुंर द्वारा उनके खेत से विपक्षियों द्वारा चारा काट लिए जाने के संबंध में, कन्हैया लाल द्वारा पट्टे की भूमि की पैमाईश कराकर पट्टा दिए जाने, विजय शंकर चन्द्रपुरा द्वारा गांव के कुंआ चबूतरे पर अतिक्रमण किए जाने, उमेश कुमार द्वारा पूर्व प्रधान पर गलत व अपात्र व्यक्तियों को कृषि आवंटन करने, ग्राम पंचायत गरीबपुर के ग्राम प्रधान रेखा जयप्रकाश द्वारा बेदखल के कार्रवाई के बावजूद विपक्षी द्वारा धान की नर्सरी किए जाने आदि के संबंध में शिकायत की गई। सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने कुल आए 45 प्रार्थना पत्रों में से 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। शेष प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाते हुए समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आज तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश को लेकर रही। जिसके लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट लगाएंगी तथा प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस व अंत्योदय तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने कोर्टाे के लंबित मुकदमों का गुणवत्तापरक व ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों में कानूनगो, लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण, सत्यापन कर एक हफ्ते के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनो पक्षों व गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर उसपर हस्ताक्षर कराए।