Home आस्था हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

JALAUN NEWS: भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया‌‌। घर व मन्दिरो मे लोगों ने झाकी सजाई व पूजन किया! ग्राम ईंटों के राधा कृष्ण मंदिर पर भव्य झांकी को सजाया गया! राधा कृष्ण मंदिर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए! मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तजनो ने रात्रि 12 बजे पूजन आरती कर जन्मदिवस मनाया लोगों को प्रसाद वितरण किया गया! अध्यापक हरिओम त्रिपाठी द्वारा प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर मंदिर में झांकी व भजन संध्या का आयोजन किया जाता है! थाना गोहन व ईंटो चौकी परिसर के मंदिर को थाना चौकी स्टाफ द्वारा सजाया गया जन्मोत्सव के समय पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया! कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सिर्फ प्रदेश व देश में ही नहीं अपितु विश्व में कई जगह बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है! जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन के विभिन्न मंदिरों की छटा देखते ही बनती है लोग भक्तिमय होकर मंत्रमुग्ध होकर नाचने पर मजबूर हो जाते हैं।थाना गोहन में थाना अध्यक्ष सतीश कुमार सहित थाना स्टाफ द्वारा एवं  ईटों चौकी में चौकी इंचार्ज संदीप सिंह एस आई राघवेन्द्र सिंह सिपाही सोनू राजू लाल चंद्र जीतू व ग्राम के लोगों ने उपस्थित रहकर पूजन अर्चन किया! इस मौके पर भक्तगण मौजूद रहे।