Home उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व,राष्ट्र की संप्रभुता का लिया संकल्प

धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व,राष्ट्र की संप्रभुता का लिया संकल्प

बाबागंज के युग्मित विद्यालय अगोरी की बाजार में ध्वजारोहण के साथ निकली प्रभात फेरी

PRATAPGARH NEWS: देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली गई और देश की संप्रभुता का संकल्प लिया गया। बाबागंज के युग्मित विद्यालय अगोरी की बाजार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिला मंत्री अरुण कुमार द्विवेदी ने एआरपी रमाकांत मिश्र ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
पूर्व सह समन्वयक अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन गर्व एवं गौरव का है जिसकी अक्षुण्णता का संकल्प एक नए भारत का निर्माण करेगा। आजादी के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए उनके कार्यों का स्मरण किया। एआरपी रमाकांत मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने का दायित्व हर नागरिक को निभानी पड़ेगी। इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।