JHANSI NEWS: आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को सीपरी बाजार स्तिथ कारगिल पार्क परिसर में भी उत्सव मनाया गया और बलिदानियों के कृतित्व को याद करते हुए देशभक्ति के गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस उत्सव में चांदमारी हनुमान मंदिर के पुजारी लल्लन महाराज, समाजसेवी अजय तिवारी अज्जू महाराज व व्यापारी नेता पंकज शुक्ला व युवा भी सहभागी बने। चांदमारी हनुमान मंदिर के पुजारी लल्लन महाराज ने कारगिल पार्क परिसर मे ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करते हुए राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। तिरंगा झंडा को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया गया। वही समाजसेवी अजय तिवारी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि लंबे समय तक पराधीनता के पश्चात हमें आजादी मिली। परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने की लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को आज के दिन हम नमन करते हैं। स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। आज़ादी हमें अनेक बलिदानों और संघर्षों के बाद मिली है, उन्होंने कहा कि इसे बनाए रखना तथा देश को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब हम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करें। हमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांत के साथ कार्य करना है। इस दौरान पार्षद कन्हैया कपूर, व्यापारी नेता अजय चड्डा, विवेक वाजपेयी, भाजपा नेता सचिन मिश्रा, मनीष रावत, रोहित आहूजा, राहुल सेन, रोहित सेठी, सुमित उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे. आभार अजय तिवारी ने व्यक्त किया.





