Home उत्तर प्रदेश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सिद्धार्थनगर में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सिद्धार्थनगर में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

भारत विभाजन की त्रासदी को दर्शाते हुए विकास भवन में लगी प्रदर्शनी; सांसद जगदम्बिका पाल ने किया उद्घाटन

SIDHARTHNAGAR NEWS: 14 अगस्त, 2025 को भारत के विभाजन की त्रासदी की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, विकास भवन में विभाजन से संबंधित अभिलेखों और चित्रों की एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने किया। प्रदर्शनी में 1947 के भारत विभाजन के दौरान लोगों को जिन भयानक परिस्थितियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, उन्हें चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। सांसद जगदम्बिका पाल ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में यह दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दिन उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि 15 अगस्त को देश आजाद हुआ, लेकिन उससे एक दिन पहले 14 अगस्त को हुए विभाजन ने लाखों लोगों की जान ले ली। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया है और सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर सेल्फी अपलोड करें। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लाला जी त्रिपाठी, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।