Home उत्तर प्रदेश सीजेए ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीजेए ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

FATEHPUR NEWS: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां समूचे देश में स्वतंत्रता की धूम रही तो जनपद में भी सरकारी अधिष्ठानों के साथ ही निजी संस्थानों ने भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर आजादी का जश्न मनाया। इसी कड़ी में कलमकारों एवं पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह द्वारा कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए आजादी के वास्तविक मायने पर चिंतन किया गया। इस दौरान संगठन के जिला महासचिव सैय्यद शारिब क़मर अज़मी, जिला सचिव धीर सिंह यादव के साथ ही कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे हैं।