PRATAPGARH NEWS: स्वतत्रंता दिवस की उन्यासवी वर्षगांठ पर यहां सरकारी संस्थानों तथा शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से ध्वजारोहरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुई दिखी। सिविल न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट मणि त्रिपाठी ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज डॉ0 के मल्लिकार्जुन ने किया। वही तहसील में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया । यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन लेखपाल संघ के मंत्री मो0 अकरम ने किया। कार्यक्रम में सुरेश यादव, रामबिहारी मिश्र, धर्मराज, अधिवक्ता अनूप पाण्डेय, अबरार अहमद ने राष्ट्रीय एकता पर मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन नायब तहसीलदार पंकज कुमार व लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज ने संयुक्त रूप से किया। सीओ कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष कुमार, वन विभाग में वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्रा, ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय भवन पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। यहां चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ईओ इंद्र प्रताप ने स्वाधीनता दिवस पर स्वच्छता कर्मियोें को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इंदिरा चौक पर व्यापार मंडल द्वारा ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम हुआ। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय शंकर दुबे व संरक्षक डॉ0 रमाशंकर शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी , संतोष द्विवेदी, अनिल महेश विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। बहुगुणा पीजी कालेज में प्राचार्य प्रो0 डॉ0 ऋचा सुकुमार, एसवीएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में निदेशक आचार्य राम अवधेश मिश्र , राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल , अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेश सिंह , चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र ने ध्वजारोहण किया। अझारा में भागवत समग्र विकास समिति एवं तारा देवी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वतत्रंता दिवस समारोह धूम-धाम से मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, समाजसेवी शेष नारायण त्रिपाठी, प्रबंधक सुनीता मिश्रा व समाजसेवी प्रकाश चंद्र मिश्र के संयोजन में ध्वजारोहण कार्यक्रम सोल्लास मनाया गया। धधुआगाजन स्थिति आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 सौरभ मिश्रा व विद्यालय के संरक्षक विभव भूषण शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में निदेशिका श्रीमती श्रुति शुक्ला ने राष्ट्रीयता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सलेम भदारी वार्ड में अम्बेडकर पार्क में स्वतत्रंता दिवस पर संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। यहां अम्बेडकर जनकल्याण सेवा समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष केके सरोज तथा समाजसेवी छोटे लाल सरोज ने ध्वजारोहण किया। पूरे हरिकिशुन स्थित सरोजनी कान्वेन्ट स्कूल में प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। खाना पट्टी स्थित मदरसा दारूलउलूम बाबुनवी के छा़त्र-छा़त्राओं ने हजरत मौलाना रहमानी मियां व बेलाल रहमानी के संयोजन में स्वाधीनता दिवस पर विद्यालय गेट से लालगंज सांगीपुर हाइवे तक आकर्षक प्रभात फेरी निकाली। लालगंज में क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केडी मिश्र ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया।







