SAHARANPUR NEWS: तल्हेडी बुजुर्ग स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर कैंब्रिज स्कूल प्रबंधन द्वारा तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गुरुवार को तल्हेडी बुजुर्ग के शिक्षण संस्थान कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में छात्रों द्वारा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें कक्षा 8 से 12 के छात्र सम्मिलित हुए।इस अवसर पर छात्रों ने उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत होकर तिरंगे को लहराते हुए मां भारती के जयकारे लगाए गए। स्कूल चैयरमेन प्रमोद त्यागी ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी तब जाकर हमें स्वतंत्रता मिली। उन्होंने देश पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले देशभक्तों व स्वतंत्रता सेनानीयों को नमन करते हुए छात्रों को देश में एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा उप प्रधानाचार्य सोमनाथ त्यागी व सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







