Home उत्तर प्रदेश जिला कारागार मिर्जापुर में हुआ ध्वजारोहण

जिला कारागार मिर्जापुर में हुआ ध्वजारोहण

MIRZAPUR NEWS: उ. प्र.अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा के निर्देशन में ज़िला कारागार मिर्ज़ापुर में समिति के प्रतिनिधि मंडल ने 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। साथ में मण्डल सचिव आनन्द कुमार विश्वकर्मा व जिला सचिव मो. हबीब ने सभी जेल अधिकारियों को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था के संगठन सचिव जय प्रकाश केशरी, दिनेश गुप्ता व समस्त पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मण्डल सचिव आनन्द कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उ.प्र. अपराध निरोधक समिति की स्थापना वर्ष 1938 में कारागार में निरुद्ध बन्दियों के उत्थान हेतु की गयी थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद समिति का कार्य क्षेत्र बन्दियों के उत्थान के साथ ही साथ सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते हुए जन समुदाय को राष्ट्र के प्रति जागरूक करना भी है। जेल प्रशासन ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहयोग बनाए रखने की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे ज़िला कारागार मिर्ज़ापुर में ध्वजारोहण के साथ हुई साथ में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति मिर्जापुर कैम्प कार्यलय में जिसमें मुख्य अतिथि 96 ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया , समिति के पदाधिकारी द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया साथ में सभी राष्टगान गाया गया सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया और यह समारोह अत्यंत सफल रहा।