स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा० महाधिवक्ता ने अपने सम्बोधन में यह बताया कि किस तरह हमारा देश भारतवर्ष सैकड़ों वर्षों की गुलामी के पश्चात् असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के बाद 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि स्वतंत्रता की भावना हमारे अधिकारों के बारे में ही नहीं बल्कि हमारे कर्तव्यों के बारे में भी है। यह हमारे देश, हमारे पूर्वजों और आने वाली पीढियों के प्रति हमारे ऋण का दायित्व है।
प्रयागराज। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर मा० महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश अजय कुमार मिश्र द्वारा प्रातः साढ़े दस बजे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर भवन स्थित महाधिवक्ता कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कुणाल रवि सिंह, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, एवं पतंजली मिश्रा, प्रभारी शासकीय अधिवक्ता द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मा० महाधिवक्ता का स्वागत किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा० महाधिवक्ता ने अपने सम्बोधन में यह बताया कि किस तरह हमारा देश भारतवर्ष सैकड़ों वर्षों की गुलामी के पश्चात् असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के बाद 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि स्वतंत्रता की भावना हमारे अधिकारों के बारे में ही नहीं बल्कि हमारे कर्तव्यों के बारे में भी है। यह हमारे देश, हमारे पूर्वजों और आने वाली पीढियों के प्रति हमारे ऋण का दायित्व है। इस अवसर पर मनीष गोयल, अजीत कुमार सिंह, अनूप त्रिवेदी, राहुल अग्रवाल, दुर्ग विजय सिंह, संजीव सिंह, अपर महाधिवक्तागण एवं कुणाल रवि सिंह, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, जे०एन० मौर्य, मुख्य स्थायी अधिवक्ता-प्रथम, डॉ० राजेश्वर त्रिपाठी, मुख्य स्थायी अधिवक्ता द्वितीय, मनोज कुमार सिंह, मुख्य स्थायी अधिवक्ता-तृतीय, शीतला प्रसाद गौड़, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चतुर्थ, विजय शंकर मिश्रा, मुख्य स्थायी अधिवक्ता षष्ठम, बिपिन बिहारी पाण्डेय, मुख्य स्थायी अधिवक्ता अष्टम, पतंजली मिश्रा, प्रभारी शासकीय अधिवक्ता एवं राधेमोहन श्रीवास्तव, अपर विधि परामर्शी के अतिरिक्त कार्यालय के अन्य राज्य विधि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य स्थायी अधिवक्ता, कुणाल रवि सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव एवं अरविन्द कुमार श्रीवास्तव “लड्डू भइया” द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कुणाल रवि सिंह, मुख्य स्थायी अधिवक्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।







