FATEHPUR NEWS: बुधवार को शिक्षा खंड क्षेत्र ऐरायां के कंपोजिट विद्यालय कसरेहटा में समाजसेवी दिलीप यादव के नेतृत्व में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें कुल आधा सैकड़ा बच्चों ने 6 अंक प्राप्त किया और दो बच्चों ने शून्य अंक भी प्राप्त किया। समाजसेवी दिलीप यादव ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास और निखार व निडरता आये, जिससे वो बोलने में डरे नहीं इतना ही नहीं बल्कि सरकारी पठन – पाठन की भी जमीनी हकीकत का पता चल सके।







