MIRZAPUR NEWS: मां विंध्यवासिनी की पावन धरती पर मंगलवार को कजरी पर्व के अवसर पर वर्तमान सभासद पं अवनीश मिश्र का एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बच्चों और बच्चियों ने मिर्जापुर की परंपरा के अनुसार उनके कान पर जौ से उत्पन्न जइ रखकर सम्मान प्रकट किया। यह दृश्य न केवल सांस्कृतिक गौरव का परिचायक बना, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच गहरे भावनात्मक संबंध की मिसाल भी पेश कर गया। जनसेवा के प्रति समर्पित और गरीबों के लिए हमेशा सहारा बनकर खड़े रहने वाले पं अवनीश मिश्र की यह सादगी और मिलनसारिता क्षेत्र में चर्चा का विषय है। स्थानीय लोग उन्हें “गरीबों का मसीहा” कहकर संबोधित करते हैं। वायरल वीडियो में झलकता अपनापन यह दर्शाता है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय रिश्तों और लोक परंपराओं को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने का भी संकल्प है।







