Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहीद पदमलाल की जयंती मनाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहीद पदमलाल की जयंती मनाई

PRAYAGRAJ NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में शहीद लाल पदमधर की जन्म जयंती उनके शहीद स्थल पर जाकर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके मनाई गई।इस अवसर पर अहमद ने कहा कि ब्रिटानिया हुकूमत की बर्बरता और निर्दोष,बेकसूर जनता पर अत्याचार को देखकर शहीद लाल पदमधर का खून खौल उठा और उनसे यह पीड़ा बर्दाश्त नहीं न हो सकी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंधी बहरी गोरी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अंग्रेजों भारत छोड़ो गोरी हुकूमत मुर्दाबाद के साथ अगली पंक्ति पर जा रहे थे।इसी बीच गोली लगने से जहां आज डीएम ऑफिस है उसके सामने गिर गए और शहीद हो गए उनकी शहादत को समस्त भारतवासी नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन कर रहा है। हमको आपको उनके बलिदान और शौर्य को स्मरण करते हुए अपने देश के गौरव आत्म सम्मान और रक्षा के लिए कुर्बानी देने की प्रेरणा लेनी चाहिए।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख नेताओं में जिला उपाध्यक्ष डा.जगत नारायण सिंह,देवराज उपाध्याय,विनोद कुमार विश्वकर्मा,भोलानाथ तिवारी,ओम प्रकाश,सददाम हुसैन सिददीकी,मो.फारुक,संजय पटेल, सुनील पाण्डेय,हरिभान सिंह सिंगरौर,आदि लोग उपस्थित रहे।