Home उत्तर प्रदेश फतेहपुर मकबरे पर हमला यू.पी कानून व्यवस्था की विफलता है:अरशद अली

फतेहपुर मकबरे पर हमला यू.पी कानून व्यवस्था की विफलता है:अरशद अली

PRAYAGRAJ NEWS: शहर कांग्रेस कार्यालय से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के नि० शहर अध्यक्ष अरशद अली ने कहा उ. प्र. के फतेहपुर में जिस तरह सैकड़ों साल पुराने नवाब अब्दुस समद ख़ान के मकबरे को लेकर सांप्रदायिकता का तांडव किया गया वो यूपी की क़ानून व्यवस्था के लिये बेहद शर्मनाक है। जब प्रशासन को पता था कि उपद्रवी लगातार फतेहपुर का माहौल ख़राब कर रहे थे उसके बावजूद प्रशासन ने मामले में लापरवाही की।भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल की अगुवाई में ही मकबरे में पूजा करने के लिए लोग इकट्ठा हुए इससे साबित होता है कि इस पूरी घटना के पीछे भाजपा सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। अरशद अली ने कहा यूपी में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह विफ़ल है। अरशद ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सत्ता की कठपुतली ना बने बल्कि माहौल बिगाड़ने वालों पर न्याय सम्मत कार्यवाही करें ।