Home उत्तर प्रदेश छात्र संघ भवन पर लाल पद्मधर की शहादत दिवस पर पूर्व पदाधिकारियो...

छात्र संघ भवन पर लाल पद्मधर की शहादत दिवस पर पूर्व पदाधिकारियो व छात्रों ने श्रद्धांजलि

PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र एवं स्वतंत्रता सेनानी लाल पदमधर की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनकी शहादत को नमन किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन से कचहरी पर स्थित शहीद लाल पदमधर जी की मूर्ति तक हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया गया इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के कई पुराने पदाधिकारी और छात्र नेता भी मौजूद रहे। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम कृष्ण पांडे जी ने कहा कि समय था देश में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था तब इलाहाबाद स्वतंत्रता आंदोलन का हेड क्वार्टर था और स्वतंत्रता की आजाद लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करता था। पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा कि 1966 में इसी छात्र संघ भवन की प्राचीर से देश के तमाम छात्र नेता इकट्ठे हुए थे और बेरोजगारी के मुद्दे पर संसद को घेरने का प्रस्ताव पास हुआ था। पूर्व अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि एक समय विश्वविद्यालय में वह परंपरा थी छात्रों नौजवानों को आगे बढ़ने का और नेतृत्व करने का अवसर छात्रसंघ  से मिलता था परंतु आज प्रशासनिक तानाशाही ने न केवल छात्रों के अधिकार को छीना है बल्कि छात्रों की आवाजों पर ताला लगाने का काम भी कर रहा है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी जी ने कहा कि शहीद लाल पदमधर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए हमको भी उन्हीं की राह पर चलना होगा और जहां देश और समाज के हित की बात आए वहां अपने निजी हितों को दरकिनार करके सर्वस्व निछावर करने को तैयार रहना होगा। इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट, जिया कोनैन रिजवी, विवेकानंद पाठक, रजनीश सिंह रिशु, समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियांशु विद्रोही, अभिषेक यादव, आशुतोष मौर्या, विकास यादव, सौरभ गहरवार, यश कुशवाहा, विक्की यादव, शुभम, अनिल यादव, आकर्ष सिंह पटेल, मंतोष मौर्या, आदर्श, आलोक त्रिपाठी, रौनक मिश्रा, अभिषेक यादव, सत्येंद्र गंगवार, राकेश यादव विश्वजीत प्रजापति, राहुल सरोज गोलू पासवान, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय, सौरभ, सुधीर यादव, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।