Home उत्तर प्रदेश राजयोगिनी मीना पत्रकार भाइयों को राखी बांध कर बताया रक्षाबंधन का महत्व

राजयोगिनी मीना पत्रकार भाइयों को राखी बांध कर बताया रक्षाबंधन का महत्व

JALAUN NEWS:  रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तुलसी नगर स्थित केंद्र में आज मीडिया प्रभाग से सभी पत्रकार भाइयों को राजयोगिनी मीना दीदी जी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया।दीदी जी ने कहा कि रक्षाबंधन का अर्थ ही होता है रक्षा के लिए बंधन हालांकि बंधन किसी को भी प्रिय नहीं होता है परंतु यहां इसका अर्थ यही है कि अपनी आसुरी प्रवृत्तियों से रक्षा के लिए मर्यादाओं के बंधन में बंधना जिसके कारण हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है वास्तव में यह बंधन नहीं बल्कि स्वतंत्रता है क्योंकि जो व्यक्ति आसुरी शक्तियों से मुक्त है वह इस दुनिया में सबसे स्वतंत्र है मनुष्य आत्माओं को आसुरी शक्तियों से रक्षा करना तथा देवी शक्तियों का आह्वान करना ही इस रक्षाबंधन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में आए वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार के. पी.सिंह ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा पत्रकार सुनील शर्मा,प्रिंस सिंह एवं विष्णु बल्लभ चंसौलिया ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पत्रकार संजय दुबे, अरुण सेंगर, रामआसरे त्रिवेदी,ओ.पी.तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, रामनिवास शुक्ला, हेमंत दाऊ, चन्द्र प्रकाश,अजय मिश्रा, गोपाल बाबू विश्नोई, सुशील पांडेय, राहुल दूबे,बृजमोहन निरंजन सहित आधा सैकड़ा पत्रकार उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों को मीना दीदी, सरिता दीदी ने राखी बांधकर सौगात भेंट की। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने से बहिनों को मिलने सौगात के तौर पर गुटका खाने वाले पत्रकार भाईयों से गुटका छोड़ने की दक्षिणा मांगी।